ePaper

फरहान ने किया खुलासा, जानें कैसी होगी दो दोस्‍तों की ''वजीर''

Updated at : 29 Dec 2015 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
फरहान ने किया खुलासा, जानें कैसी होगी दो दोस्‍तों की ''वजीर''

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्‍तर आगामी फिल्‍म ‘वजीर’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्‍म संस्‍पेंस-थ्रिलर पर आधारित होगी. वहीं अभिनेता का कहना है कि यह एक भावनात्‍मक कहानी होगी जो दर्शकों के दिलों को छुयेगी. विधु विनोद चोपड़ा निर्मित इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन, अदिति राव हैदरी और […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्‍तर आगामी फिल्‍म ‘वजीर’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्‍म संस्‍पेंस-थ्रिलर पर आधारित होगी. वहीं अभिनेता का कहना है कि यह एक भावनात्‍मक कहानी होगी जो दर्शकों के दिलों को छुयेगी. विधु विनोद चोपड़ा निर्मित इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन, अदिति राव हैदरी और नील नितिन मुकेश भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

एक कार्यक्रम के दौरानफरहानने कहा,’ थ्रिलर फिल्‍म का एक हिस्‍सा है लेकिन फिल्‍म की कहानी इमोशनल होगी जो दर्शकों की आंखों को भीगो सकती है. फिल्‍म में दर्शकों को कई तरह के पडावों से होकर गुजरना होगा.’ फिल्‍म में फरहान ने एक इंस्‍वेटस्‍टीगेशन ऑफिसर का किरदार निभाया है.

फिल्‍म दो दोस्‍तों की कहानी है. जिसमें से एक पैरालिसि‍स का शिकर है और बहुत ही शानदार शतरंज खिलाड़ी है. वहीं दूसरा दोस्‍त एक जांच अधिकारी है. इन दोनों का फिल्‍म में मिलना अनोखे और शानदार अंदाज में होता है. विकलांग व्‍यक्ति का किरदार अमिताभ बच्‍चन ने निभाया है. फिल्‍म में जॉन अब्राहम ने भी मेहमान भूमिका निभाई है.

फरहान ने आगे कहा कि,’ हिंदी फिल्‍मों में भावनाओं को एक अहम स्‍थान होता है. इस फिल्‍म में भी कुछ ऐसा ही है. फिल्‍म कई तारों से जुड़ी कहानी को एक सूत्र में पिरोकर दर्शकों के सामने प्रस्‍तुत करेगी.’ हाल ही में फिल्‍म का एक गाना रिलीज हुआ है जिसे फरहान और अदिति पर फिल्‍माया गया है. फिल्‍म 8 जनवरी को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola