रणबीर-कैटरीना की क्रिसमस पार्टी, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 3:29 PM
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ कपूर्स फैमिली की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए. हाल ही में दोनों को लेकर खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच कुछ ठीकठाक नहीं है और जल्द ही दोनों का ब्रेकअप होनेवाला है. लेकिन दोनों ने ऐसी अटकलों पर विराम लगते हुए क्रिसमस पार्टी का लुत्फ उठाया. […]
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ कपूर्स फैमिली की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए. हाल ही में दोनों को लेकर खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच कुछ ठीकठाक नहीं है और जल्द ही दोनों का ब्रेकअप होनेवाला है. लेकिन दोनों ने ऐसी अटकलों पर विराम लगते हुए क्रिसमस पार्टी का लुत्फ उठाया.
कैटरीना ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी और रणबीर आर्मी वाली शर्ट में नजर आये. दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट थी जिससे साफ जाहिर होता है कि फिलहाल दोनों एकदूसरे के साथ बेहद खुश है. कैटरीना रणबीर की बहनों करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ भी मस्ती करती नजर आई.
करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर है जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर और कैटरीना कैफ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं. इस पार्टी में अभिनेता सैफ अली खान, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, और रणधीर कपूर सहित कई और हस्तियां शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










