ePaper

...तो क्‍या सुजैन के कारण बढ़ रही है अर्जुन-मेहर की दूरियां, वीडियो

Updated at : 26 Dec 2015 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
...तो क्‍या सुजैन के कारण बढ़ रही है अर्जुन-मेहर की दूरियां, वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रौशन का उनकी पत्नी सुजैन खान को तलाक हो चुका है. इसके बाद खबरें आई कि सुजैन ऋतिक के खास दोस्‍त अर्जुन रामपाल से शादी करनेवाली हैं लेकिन सुजैन ने बिना किसी का नाम लिये इस बात का खुल कर खंडन किया. लेकिन सुजैन और अर्जुन एकसाथ कई बार कैमरे […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रौशन का उनकी पत्नी सुजैन खान को तलाक हो चुका है. इसके बाद खबरें आई कि सुजैन ऋतिक के खास दोस्‍त अर्जुन रामपाल से शादी करनेवाली हैं लेकिन सुजैन ने बिना किसी का नाम लिये इस बात का खुल कर खंडन किया. लेकिन सुजैन और अर्जुन एकसाथ कई बार कैमरे में कैद हुए. लेकिन अब खबरें आ रही है कि अर्जुन और उनकी पत्‍नी मेहर जेसिया के बीच कुछ ठीकठाक नहीं है.

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुजैन अर्जुन रामपाल के साथ नजर आ रही हैं. हाल ही में दोनों को एकसाथ रेस्‍टोरेंट में भी साथ देखा गया था. लेकिन सुजैन ने अपने एक बयान में कहा कि’ अगर मेरी मुलाकातों की गलत खबरें मीडिया में उछाली जाती है तो यह मीडिया की गैर-जिम्‍मेदाराना हरकत है. मीडिया को समझना चाहिये ऐसी हरकतों से तकलीफ होती है और मैं सिंगल हूं मुझे इसपर गर्व है.’

इधर अर्जुन रामपाल और मेहर के बीच दूरियां बढ़ रही है. पहले दोनों हमेशा पार्टियों और समारोहों में साथ नजर आते थे लेकिन अब दोनों पाटियों में अकेले-अकेले नजर आ रहे हैं. हाल ही में अपने एक खास फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में अर्जुन अकेले ही शामिल हुए. अब दोनों की दूरियों की वजह क्‍या है यह तो वे बेहतर तरीके से जानते हैं लेकिन कहीं इसकी वजह सुजैन तो नहीं ? इस सवाल का जवाब तो आनेवाले समय में ही पता चल पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola