स्टारडस्ट अवार्ड में सामने आया परिणीति का ‘सेक्सी लुक’
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 12:59 PM
मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को उनके नये स्लिम अवतार को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है और उन्होंने फिटनेस और स्वस्थ शरीर का अनुमोदन नहीं कर रही हैं. ‘हंसी तो फंसी’ फिल्म की 27 वर्षीय अभिनेत्री पहले थोड़ी मोटी दिखती थी लेकिन परिणीति ने बताया कि वह ‘बेहतर दमखम’ चाहती थी और इसलिए अतिरिक्त […]
मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को उनके नये स्लिम अवतार को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है और उन्होंने फिटनेस और स्वस्थ शरीर का अनुमोदन नहीं कर रही हैं. ‘हंसी तो फंसी’ फिल्म की 27 वर्षीय अभिनेत्री पहले थोड़ी मोटी दिखती थी लेकिन परिणीति ने बताया कि वह ‘बेहतर दमखम’ चाहती थी और इसलिए अतिरिक्त वजन घटाने के लिए उन्होंने काम किया.
स्टारडस्ट अवार्ड में अभिनेत्री ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘यह (आलोचना) निश्चित रुप से अजीब है. पतला होना अलग चीज है, मैं बेहतर दमखम और अपने शरीर पर नियंत्रण चाहती थी. मैं पतली होने का अनुमोदन नहीं कर रही हूं, मैं खुद को तंदुरुस्त रखने की पुष्टि कर रही हूं.” अपना वजन कम करने के बारे में बात करते हुए परिणीति ने बताया कि अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम देखकर वह खुश हैं. परिणीति अंतिम बार 2014 में आयी ‘किल दिल’ फिल्म में नजर आयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










