‘रोबोट 2'' में खलनायक बनेंगे अक्षय कुमार, रजनीकांत संग भिड़ेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 3:54 PM
मुंबई : फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की विज्ञान पर आधारित ‘रोबोट’ (एनथिरन) फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे. 48 वर्षीय ‘बेबी’ के अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा की है और बताया है कि एक बेहतर मोड पर अपना 2015 का साल समाप्त करने को लेकर वह बहुत उत्साहित […]
मुंबई : फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की विज्ञान पर आधारित ‘रोबोट’ (एनथिरन) फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे. 48 वर्षीय ‘बेबी’ के अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा की है और बताया है कि एक बेहतर मोड पर अपना 2015 का साल समाप्त करने को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं.
फिल्म के निर्देशक एस शंकर, संगीतकार एआर रहमान और रजनीकांत के साथ एक तस्वीर में नजर आ रहे अक्षय ने एक तस्वीर के साथ लिखा है, ‘बेहतर मोड पर वर्ष की समाप्ति. सुपरस्टार रजनी सर के साथ रोबोट 2 का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं.’
खबर के मुताबिक आने वाली फिल्म में अक्षय मुख्य खलनायक की भूमिका अदा करेंगे जिसे एनथिरन 2′ के रुप में तमिल में भी प्रदर्शित किया जाएगा. ‘टर्मिनेटर’ फिल्म में अपने अभिनय के लिए जाने जाने वाले हॉलीवुड के एक्शन अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर से भी इस भूमिका के लिए बात की गयी थी लेकिन यह संभव नहीं हो पाया.
‘सिंह इज ब्लिंग’ में अक्षय की सह अभिनेत्री रह चुकी एमी जैक्सन फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










