ऋतिक रोशन दूसरे सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष नामित

लंदन : बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन 50 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष की सूची में पिछले साल के अपने पहले स्थान से खिसक कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस साल पहले स्थान पर अंग्रेजी गायक और ब्वॉय बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जेन मलिक हैं. ब्रिटेन आधारित ईस्टर्न आई अखबार द्वारा किए गए […]
लंदन : बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन 50 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष की सूची में पिछले साल के अपने पहले स्थान से खिसक कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस साल पहले स्थान पर अंग्रेजी गायक और ब्वॉय बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जेन मलिक हैं. ब्रिटेन आधारित ईस्टर्न आई अखबार द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पाकिस्तानी गायक-अभिनेता अली जाफर तीसरे स्थान पर हैं.
लोकप्रिय सालाना सर्वेक्षण के 12 वें सत्र के लिए दुनिया भर से मिले वोट के बाद मलिक (22) पिछले साल के नौवें स्थान से उपर उठते हुए शीर्ष पर पहुंच गए. वह सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज होने वाले अब तक के सबसे युवा व्यक्ति भी बन गए. इस सूची में सलमान खान सातवें, शाहिद कपूर आठवें और शाहरुख खान नौवें स्थान पर हैं. सूची में अपनी जगह बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर विराट कोहली हैं.
ऋतिक इनदिनों आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग में खासा व्यस्त हैं. फिल्म में वे फिर एकबार एक्शन किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म में वे मगरमच्छ से भिड़ते नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




