दिलीप कुमार हमारे फिल्म उद्योग के स्तंभ हैं : शाहरुख खान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2015 2:57 PM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए दिलीप कुमार हमेशा से पूजनीय रहे हैं और वह उन्हें फिल्म उद्योग का स्तंभ मानते हैं. ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के 50 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि ‘आईकॉन’ जैसे तमगे कुमार के लिए बहुत छोटे हैं और उन्हें पद्म विभूषण मिलना बडे जश्न की बात है. शाहरुख ने […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए दिलीप कुमार हमेशा से पूजनीय रहे हैं और वह उन्हें फिल्म उद्योग का स्तंभ मानते हैं. ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के 50 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि ‘आईकॉन’ जैसे तमगे कुमार के लिए बहुत छोटे हैं और उन्हें पद्म विभूषण मिलना बडे जश्न की बात है.
शाहरुख ने कहा, ‘दिलीप साहब किसी और से ज्यादा हकदार है. ‘आईकान’ जैसे शब्द उनके लिए बहुत छोटे हैं. वह फिल्म उद्योग के पितामह, बचे हुए आखिरी कुछ स्तंभों में से हैं.मेरे ख्याल से उन्होंने जो हासिल किया है वह विशाल है.’ गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता को बांद्रा स्थित उनके घर में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पद्म विभूषण से नवाजा था.
उन्होंने कहा,‘यह मायने नहीं रखता है उन्हें कितने पुरस्कार मिले. उनकी कला, खूबसूरती और सायराजी के सहयोग की वजह से यह सब उनके लिए कम है. एक अभिनेता होने के अलावा वह एक बेहतरीन इंसान हैं. मैं उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं और मैं यह कह सकता हूं. यह बडे जश्न का पल है.’
93 वर्षीय मशहूर अभिनेता को उनकी पत्नी सायरा बानो की मौजूदगी में सिंह ने एक मेडल, एक प्रमाण पत्र और एक शॉल दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










