ePaper

सेज के निधन के बाद धर्मेंद्र-हेमा का परिवार शोक में डूबा

Updated at : 15 Dec 2015 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
सेज के निधन के बाद धर्मेंद्र-हेमा का परिवार शोक में डूबा

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का परिवार अपने पैट सेज (पालतू कुत्ता) के निधन हो जाने के बाद शोक में है. सेज का निधन सोमवार को हो गया था. इसकी जानकारी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर अकांउट पर दी. सेज परिवार के सदस्‍य जैसा ही था और सभी उसे बेहद प्‍यार करते थे. हेमा ने सेज […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का परिवार अपने पैट सेज (पालतू कुत्ता) के निधन हो जाने के बाद शोक में है. सेज का निधन सोमवार को हो गया था. इसकी जानकारी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर अकांउट पर दी. सेज परिवार के सदस्‍य जैसा ही था और सभी उसे बेहद प्‍यार करते थे. हेमा ने सेज की कुछ तस्‍वीरें भी साझा की हैं.

हेमा मालिनी ने लिखा,’ आज सुबह हमारा प्रिय सेज हमें छोड़ कर चला गया. वह हमारे परिवार का अद्भुत सदस्य था, सभी का प्यारा था. इस दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ वह हमारी जिंदगी का हिस्सा था. वह सबके आसपास उछलता-कूदता था वह चला गया. यह कठिन समय है, जब हमारा पालतू जानवर अचानक चला गया. इस नुकसान की भरपाई में सक्षम नहीं हैं. हेमा मालिनी ने अपने एक और दूसरे पालतू गिप्सी के साथ सेज की एक तस्वीर साझा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola