विधु विनोद चोपड़ा अपने कलाकारों का रखते हैं खयाल : अमिताभ बच्चन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2015 10:22 AM
मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि विधु विनोद चोपडा के साथ काम करना काफी आसान लगता है. चोपडा की अगली फिल्म ‘वजीर’ में नजर आने के लिए तैयार बच्चन इससे पहले 2007 में उनके निर्देशन में ‘एकलव्य : द रॉयल गार्ड’ में काम कर चुके हैं. ‘वजीर’ में फरहान अख्तर, अदिति राव […]
मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि विधु विनोद चोपडा के साथ काम करना काफी आसान लगता है. चोपडा की अगली फिल्म ‘वजीर’ में नजर आने के लिए तैयार बच्चन इससे पहले 2007 में उनके निर्देशन में ‘एकलव्य : द रॉयल गार्ड’ में काम कर चुके हैं. ‘वजीर’ में फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं.
बच्चन ने कहा, ‘वह बहुत उम्दा निर्माता हैं. वह कलाकारों का खयाल रखते हैं और ऐसा माहौल बनाते हैं जहां कलाकारों को कोई दिक्कत नहीं होती. कलाकारों की हर जरुरत पूरी की जाती है. ” उन्होंने कहा, ‘उनके साथ काम कर चुके कई अदाकारों ने मुझे बताया कि अगर आप उनके साथ काम करते हैं तो वह आपका खयाल रखते हैं. यह किसी भी कलाकार के लिए बडी बात है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










