ePaper

अभिनेत्रियों पर सुंदर दिखने का बहुत दबाव होता है : काजोल

Updated at : 10 Dec 2015 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्रियों पर सुंदर दिखने का बहुत दबाव होता है : काजोल

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल पांच साल के अंतराल के बाद बडे पर्दे पर ‘दिलवाले’ से वापसी करने जा रही हैं. काजोल का कहना है कि अभिनेत्रियों पर सुंदर दिखने का बहुत दबाव होता है और इस वजह से अकसर काम से ध्यान भी भटकता है. ‘दिलवाले’ में एकबार फिर शाहरुख खान और काजोल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल पांच साल के अंतराल के बाद बडे पर्दे पर ‘दिलवाले’ से वापसी करने जा रही हैं. काजोल का कहना है कि अभिनेत्रियों पर सुंदर दिखने का बहुत दबाव होता है और इस वजह से अकसर काम से ध्यान भी भटकता है. ‘दिलवाले’ में एकबार फिर शाहरुख खान और काजोल की रोमांटिक जोड़ी वापसी करने जा रही है.

काजोल ने कहा, ‘अच्छा दिखने का बहुत ज्यादा दबाव होता है और यह गलत है. कई बार उससे आगे कुछ होता ही नहीं है. हर सुबह उठकर सजो-संवरो और इस वजह से आपका अपने काम पर ध्यान भी भटकता है.’ काजोल को अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपने लुक्स को लेकर आलोचना झेलनी पडी थी. लेकिन कई सालों के दौरान उनके लुक और स्टाइल का विकास हुआ है. हालांकि काजोल अभी भी इस बात की परवाह नहीं करती कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं.

काजोल ने कहा, ‘इस बात को बहुत महत्वपूर्ण बना दिया गया है लेकिन यह सच है कि ऐसा है भी. आप इससे भाग नहीं सकते या तो आपको इसे अपनाना होगा या नहीं. आपको कोई ना कोई पक्ष तो लेना ही होता है. मैंने भी इसका रास्ता ढूंढ लिया और अब मैं इसमें सहज हूं. मैं अब लोगों के बीच खुद को और ज्यादा बेवकूफ नहीं बना सकती.’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन एक समय बाद आप मुझे मेरे पजामा में देखेंगे. यह मेरे अंदर जन्मजात है. मैं हर किसी की सोच को लेकर परेशान नहीं रह सकती.’ काजोल की आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ में उनके लुक के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं. यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और इसमें वरुण धवन और कृति सेनन की भी भूमिकाएं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola