VIDEO : जानें सलमान को किन तीन चीजों से है नफरत ?

Updated at : 09 Dec 2015 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : जानें सलमान को किन तीन चीजों से है नफरत ?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने करोड़ों फैंस से बेहद प्‍यार करते हैं. लेकिन उन्‍हें तीन चीजों से बेहद नफरत है और उन्‍होंने ये बातें अपने बयान में कई बार कहीं हैं. हम आपको बताने वाले हैं वो कौन सी बातें हैं या उनके फैंस की हरकतें हैं जिनसे उन्‍हें सख्‍त नफरत है. सलमान फिलहाल अपनी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने करोड़ों फैंस से बेहद प्‍यार करते हैं. लेकिन उन्‍हें तीन चीजों से बेहद नफरत है और उन्‍होंने ये बातें अपने बयान में कई बार कहीं हैं. हम आपको बताने वाले हैं वो कौन सी बातें हैं या उनके फैंस की हरकतें हैं जिनसे उन्‍हें सख्‍त नफरत है. सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग कर रहे हैं और ‘बिग बॉस 9’ को भी होस्‍ट कर रहे हैं.

1. शादी

undefined

सलमान खान हमेशा अपनी शादी के सवालों से बचते नजर आते हैं. उन्‍हें पसंद नहीं है कि कोई उनकी शादी को लेकर कोई सवाल पूछे. लेकिन कोई कार्यक्रम हो या फिर प्रमोशन इवेंट उनके सामने यह सवाल आ ही जाता है कि वो डबल कब होंगे. सलमान के फैंस भी यह जानने के लिए आतुर रहते हैं कि सलमान कब शादी करेंगे.

2. फैंस वार

undefined

सलमान को ट्विटर पर फैंस वार बिल्‍कुल पसंद नहीं है. सलमान का कहना है कि,’ मुझे बिल्‍कुल पसंद नहीं हैं कोई भी मेरा फैन मेरे सामने दूसरे कलाकार को नीचा दिखाने की कोशिश करता है. मुझे पसंद नहीं है कि मेरा फैन मुझे अच्‍छा बताकर दूसरे कलाकारों की बुराई करता है. अगर कोई ऐसा करता है तो वह मेरा फैन नहीं है. मुझे ऐसा करनेवालों से सख्‍त नफरत है.

3. किसिंग सीन

undefined

यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सलमान की फिल्‍म में किसिंग सीन नहीं होते हैं. सलमान ने खुद अपने एक बयान में कहा था कि मुझे पसंद नहीं हैं कि मैं किसिंग सीन करुं. हाल ही सलमान प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘हीरो’ में सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी के बीच फिल्‍माये गये किसिंग सीन को हटवा दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola