नूपुर सेनन की हनीमून डायरी, हर तस्वीर में दिखा प्यार ही प्यार

Updated:
विज्ञापन

Nupur Sanon Honeymoon

Nupur Sanon Honeymoon: नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की हनीमून तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फिनलैंड की बर्फीली वादियों में रोमांटिक अंदाज में नजर आए इस कपल की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है और उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

Nupur Sanon Honeymoon: एक्ट्रेस Nupur Sanon इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं. शादी के करीब ढाई महीने बाद वह अपने पति Stebin Ben के साथ हनीमून पर निकली हैं और वहां से लगातार अपनी रोमांटिक झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

फिनलैंड की वादियों में बिताए खास पल

नूपुर और स्टेबिन बेन हनीमून के लिए फिनलैंड पहुंचे हैं, जहां की बर्फीली वादियों के बीच दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है. कभी एक-दूसरे की बाहों में खोए, तो कभी लिपलॉक करते हुए दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही है.

रोमांटिक कैप्शन ने खींचा ध्यान

नूपुर सेनन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा. उन्होंने अपने पति के लिए भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि अगर दुनिया में कहीं जादू है, तो वह उनके साथ होने में है. यह कैप्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

फैंस और सेलेब्स का मिल रहा प्यार

कपल की इन तस्वीरों पर न सिर्फ फैंस, बल्कि कई सेलेब्स भी प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री को खूब सराहा जा रहा है. फैंस उन्हें ‘परफेक्ट कपल’ बता रहे हैं.

पांच साल की डेटिंग के बाद की शादी

नूपुर और स्टेबिन बेन की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद इस साल 11 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने पहले व्हाइट वेडिंग की और फिर पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए.

अब हनीमून की इन खूबसूरत झलकियों ने एक बार फिर इस कपल को सुर्खियों में ला दिया है.

यह भी पढ़ें: तलाक के 6 साल बाद फिर दूल्हा बने बादशाह? सामने आईं शादी की तस्वीरें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola