सलमान के बॉडीगार्ड ने मारा फैन को थप्पड़

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर उनके एक फैन को थप्पड़ मारने को मामला सामने आया है. इस फैन को थप्पड़ मारने वाला कोई और नहीं बल्कि सलमान के बॉडीगार्ड ही हैं. दरअसल सलमान का यह फैन बान्द्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फोटो खींच रहा था. बॉडीगार्ड ने उन्हें […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर उनके एक फैन को थप्पड़ मारने को मामला सामने आया है. इस फैन को थप्पड़ मारने वाला कोई और नहीं बल्कि सलमान के बॉडीगार्ड ही हैं. दरअसल सलमान का यह फैन बान्द्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फोटो खींच रहा था. बॉडीगार्ड ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा.
एक न्यूज चैनल के मुताबिक फैन के तुरंत वहां से नहीं से सलमान के बॉडीगार्ड अपना आपा खो बैठे और उन्होंने फैन को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद घर से थोड़ी दूर ले जाकर बॉडीगार्ड ने उन्हें और कई थप्पड़ जड़ दिये. फैन को नाम सनाउल्लाह रहमान बताया जा रहा है जो विलेपार्ले इलाके में रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




