शूजीत सरकार की अगली फिल्म में काम करेंगे बिग बी

Updated at : 30 Nov 2015 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
शूजीत सरकार की अगली फिल्म में काम करेंगे बिग बी

मुंबई : बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन निर्देशक शूजीत सरकार की अगली फिल्म में भूमिका निभाएंगे. सरकार और बच्चन ‘पीकू’ में काम कर चुके है. यह फिल्म जबर्दस्त कामयाब हुई थी. अब दोनों एक बार फिर एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं जिसके निर्माता सरकार होंगे. सरकार ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन निर्देशक शूजीत सरकार की अगली फिल्म में भूमिका निभाएंगे. सरकार और बच्चन ‘पीकू’ में काम कर चुके है. यह फिल्म जबर्दस्त कामयाब हुई थी. अब दोनों एक बार फिर एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं जिसके निर्माता सरकार होंगे.

सरकार ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा किए बिना पीटीआई भाषा से कहा, ‘हमने अमिताभ बच्चन को एक फिल्म के लिए साइन किया है. इस फिल्म का मैं निर्माता हूं. हमारे अच्छे संबंध हैं और उनके साथ काम करना हमेशा से ही सम्मान की बात है. यह एक दिल्ली पर आधारित फिल्म होगी.’

फिल्म का निर्माण सरकार का प्रोड्क्शन हाउस- राइजिंग सन फिल्म्स करेगा. ‘विक्की डोनर’ के निर्देशक ने कहा, ‘हमने पटकथा तैयार कर ली है और इसका निर्देशन नए निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी करेंग.’ यह फरवरी 2016 में शुरु होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola