क्‍यों अमिताभ बच्‍चन ने दक्षिण अफ्रीकी प्रशंसक से मांगी माफी ?

Updated at : 09 Nov 2015 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों अमिताभ बच्‍चन ने दक्षिण अफ्रीकी प्रशंसक से मांगी माफी ?

मुंबई : बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्‍चन उनसे मिलने दक्षिण अफ्रीका से आयी व्हीलचेयर पर रहने वाली महिला प्रशंसक से नहीं मिल पाने के कारण बहुत दुखी हैं. 73 साल के बच्चन हर रविवार को मुंबई स्थित अपने आवास जलसा में अपने प्रशंसकों से मिलते हैं. ‘पीकू’ स्टार ने इसके लिए अपनी प्रशंसक से माफी मांगी […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्‍चन उनसे मिलने दक्षिण अफ्रीका से आयी व्हीलचेयर पर रहने वाली महिला प्रशंसक से नहीं मिल पाने के कारण बहुत दुखी हैं. 73 साल के बच्चन हर रविवार को मुंबई स्थित अपने आवास जलसा में अपने प्रशंसकों से मिलते हैं.

‘पीकू’ स्टार ने इसके लिए अपनी प्रशंसक से माफी मांगी है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह किसी और समय उससे मिलने की पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रिय महिला से भीड में नहीं मिल पाने के कारण मैं उससे माफी मांगता हूं… लेकिन प्रयास करुंगा…’ अभिनेता का कहना है कि उनके प्रशंसक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

अपने घर के बाहर जमा लोगों की कुछ तस्वीरों के साथ बच्चन ने ट्वीट किया है, ‘मेरे जीवन को जीने लायक बनाने वाले सभी लोगों के लिए मेरा प्रेम और स्नेह….’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola