कैटरीना को लेकर ये क्या बोल गये सलमान ! देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को प्रमोट करने के लिए कई शो में नजर आ रहे हैं. हाल ही में सलमान और सोनम कपूर टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में पहुंचे. वहीं शो में अचानक जब कैटरीना का जिक्र हुआ तो सलमान ने कुछ ऐसा कहा कि सब हैरान हो […]
बॉलीवुड अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को प्रमोट करने के लिए कई शो में नजर आ रहे हैं. हाल ही में सलमान और सोनम कपूर टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में पहुंचे. वहीं शो में अचानक जब कैटरीना का जिक्र हुआ तो सलमान ने कुछ ऐसा कहा कि सब हैरान हो गये. ‘प्रेम रतन धन पायो’ सूरज बड़जात्या की फिल्म है.
सेट में दीवाली वाला माहौल था और सलमान के लिए पटाखे और और बम भी सेट पर रखे गये थे. खबरों के अनुसार सलमान सेट पर मस्तीभरे मूड में नजर आये. वहीं वहां रखे पटाखों के बाहर कैटरीना कैफ की तस्वीर देख सलमान थोड़े संजीदा हो गये. फिर सलमान से कपिल से कहा,’ इसकी फोटो लगाने की क्या जरुरत थी, ये तुम्हारे किसी काम की है यह तो मेरे भी किसी काम की नहीं थी.’
सलमान और कैटरीना एकदूसरे को डेट कर चुके है यह बात किसी से छुपी नहीं है लेकिन अब दोनों ने एकदूसरे से दूरी बना ली है. कैटरीना अब अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही है. खबरें ऐसी भी आ रही है कि रणबीर-कैट जल्द ही शादी करनेवाले हैं लेकिन दोनों ने मीडिया के सामने कुछ कबूला नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




