क्यों रितिक को इग्नोर कर रहे हैं कंगना रानौत ? देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2015 4:34 PM
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन का सुजैन खान से तलाक हो गया है और हाल ही में रितिक ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वे अकेले हैं. वहीं कुछ समय से रितिक और अभिनेत्री कंगना रनौत के करीब होने की खबरें सुर्खियों में थी. लेकिन मामी फेस्विल के दौरान ऐसी घटना घटी जिसे […]
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन का सुजैन खान से तलाक हो गया है और हाल ही में रितिक ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वे अकेले हैं. वहीं कुछ समय से रितिक और अभिनेत्री कंगना रनौत के करीब होने की खबरें सुर्खियों में थी. लेकिन मामी फेस्विल के दौरान ऐसी घटना घटी जिसे देखकर सबको हैरानी जरूर हुई होगी.
मुंबई में आयोजित मामी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज शामिल हुए. लेकिन रितिक के आते ही कंगना असहज हो गई और उन्होंने रितिक के सामने ऐसे रियेक्ट किया जैसे वो दोनों एकदूसरे को जानते ही नहीं हैं. दोनों ‘कृष 3’ में साथ काम कर चुके हैं.
दोनों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान एकदूसरे से दूरी बनाये रखी वहीं फोटोग्राफर भी दोनों को एक फ्रेम में कैट करने में नाकामयाब रहे. अब दोनों के बरताव में ऐसा बदलाव क्यों आया यह तो दोनों ही बेहतर जानते हैं. फिलहाल दोनों अपने करियर को लेकर खासा व्यस्त है. दोनों की अपनी-अपनी फैंस फॉलोविंग है.
रितिक जहां आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ की शूटिग को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं कंगना विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘रंगून’ को लेकर व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










