''जल्लीकट्टू'' का मकसद पशुओं को नुकसान पहुंचाना नहीं : कमल हासन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2015 9:27 AM

विज्ञापन

चेन्नई : लोकप्रिय तमिल सितारा कमल हासन ने आज सांडों से जुडे जल्लीकट्टू खेल का समर्थन किया और कहा कि इसका मकसद पशु को नुकसान पहुंचाना नहीं है. उन्होंने कहा कि यह सांडों पर नियंत्रण करने से संबंधित है और इसका मकसद उसकी सींग तोडकर या अन्य स्थान पर चोट के जरिए उसे नुकसान पहुंचाना […]

विज्ञापन

चेन्नई : लोकप्रिय तमिल सितारा कमल हासन ने आज सांडों से जुडे जल्लीकट्टू खेल का समर्थन किया और कहा कि इसका मकसद पशु को नुकसान पहुंचाना नहीं है. उन्होंने कहा कि यह सांडों पर नियंत्रण करने से संबंधित है और इसका मकसद उसकी सींग तोडकर या अन्य स्थान पर चोट के जरिए उसे नुकसान पहुंचाना नहीं है.

जल्लीकट्टू से जुडी एक फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद कमल हासन ने कहा कि यह शिकायत सच हो सकती है कि सांडों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जाता. उन्होंने स्पेन और इटली में भी ऐसे आयोजनों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह एक खेल है जो शांतिपूर्ण समय में युवाओं के लिए है. उन्होंने कहा कि उनका अनुरोध होगा कि इसकी अनुमति दी जानी चाहिए.

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल इस आधार पर जल्लीकट्टू पर रोक लगा दी थी कि इससे सांडों के प्रति क्रूरता को बढावा मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola