ePaper

पुरस्कार लौटाना राष्ट्र का अपमान : अनूप जलोटा

Updated at : 02 Nov 2015 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
पुरस्कार लौटाना राष्ट्र का अपमान : अनूप जलोटा

जोधपुर : जाने माने भक्ति गायक अनूप जलोटा ने ‘‘बढती असहिष्णुता” के विरोध में राष्ट्रीय एवं अकादमी पुरस्कार लौैटाने को राष्ट्र का ‘अपमान’ करार दिया. राजस्थान संगीत एवं नाटक अकादमी के निमंत्रण पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने शहर में आए जलोटा ने कहा कि अपना विरोध जताने के बेहतर तरीके हैं. जलोटा ने कहा, ‘उन्हें दिया […]

विज्ञापन

जोधपुर : जाने माने भक्ति गायक अनूप जलोटा ने ‘‘बढती असहिष्णुता” के विरोध में राष्ट्रीय एवं अकादमी पुरस्कार लौैटाने को राष्ट्र का ‘अपमान’ करार दिया. राजस्थान संगीत एवं नाटक अकादमी के निमंत्रण पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने शहर में आए जलोटा ने कहा कि अपना विरोध जताने के बेहतर तरीके हैं.

जलोटा ने कहा, ‘उन्हें दिया गया पुरस्कार राष्ट्रीय पुरस्कार है और किसी विषय पर इसे लौटाना कुछ और नहीं बल्कि पुरस्कार तथा राष्ट्र का अपमान है. स्थिति सुधारने के लिए अपना विरोध जताने के लिए लोगों को एकसाथ बैठना चाहिए और राष्ट्रपति से मिलना चाहिए.’

एफटीआईआई प्रमुख के रुप में गजेंद्र चौहान की नियुक्ति पर जलोटा ने कहा कि छात्रों को उन्हें काम करने का मौका देना चाहिए और फिर फैसला करना चाहिए कि वह योग्य है या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola