राज ठाकरे से की कमल हासन ने मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2015 11:55 AM
मुंबई : प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की. हासन ने ठाकरे से सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर उनके घर पर मुलाकात की. हासन उनकी पत्नी शर्मिला तथा बेटी उर्वशी से भी मिले. हासन का स्वागत एक शाल और फूलों का गुलदस्ता भेंट करके किया […]
मुंबई : प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की. हासन ने ठाकरे से सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर उनके घर पर मुलाकात की. हासन उनकी पत्नी शर्मिला तथा बेटी उर्वशी से भी मिले. हासन का स्वागत एक शाल और फूलों का गुलदस्ता भेंट करके किया गया.
हासन ने कहा, ‘हम पुराने दोस्त हैं और मैं केवल उनके मिलने आया हूं.’ मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा, ‘उन्होंने (राज ठाकरे) कमल हासन का स्वागत शाल और फूलों के साथ किया. यह शिष्टाचार मुलाकात थी… इसके पीछे कोई एजेंडा नहीं था. वे दोस्त हैं इसलिए वह केवल उनसे (ठाकरे) मिलने आए थे.’ दोनों के बीच मुलाकात करीब आधे घंटे चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










