इमरान हाशमी ने बेटे के कैंसर से जूझने की कहानी को दी किताबी शक्ल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2015 10:19 AM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की जल्द ही एक किताब सामने आने वाली है जो उनके पांच साल के बेटे की कैंसर से लडाई को पाठकों के सामने रखेगी. ‘मिस्टर एक्स’ के कलाकार ने नौ साल पहले परवीन शाहनी से शादी की थी और उनका एक बेटा है. हाशमी ने ट्वीट कर बताया, ‘पिछले […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की जल्द ही एक किताब सामने आने वाली है जो उनके पांच साल के बेटे की कैंसर से लडाई को पाठकों के सामने रखेगी. ‘मिस्टर एक्स’ के कलाकार ने नौ साल पहले परवीन शाहनी से शादी की थी और उनका एक बेटा है.

हाशमी ने ट्वीट कर बताया, ‘पिछले दो साल मेरे जीवन के सबसे ऐसे वर्ष रहे जब मुझे मेरे दो सबसे महान गुरु मिले, कैंसर और मेरा बेटा.’ उन्होंने लिखा, ‘मैं पेंग्विन की पूरी टीम का आभारी हूं. किताब के विमोचन के लिए इंतजार नहीं कर सकता. आप सभी को सही तारीख बता दूंगा.’

इस किताब का विमोचन अगले साल होने की उम्मीद है. हाशमी की आने वाली फिल्म ‘अजहर’ है. यह क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है. इस फिल्‍म में इमरान, अजहरुद्दीन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. फिल्‍म का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. फिलहाल फिल्‍म के लिए फीमेल लीड की तलाश की जा रही है जो फिल्‍म में अजहरुद्दीन की भूमिका में नजर आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola