ePaper

इन अभिनेत्रियों ने दी प्रियंका को ‘क्वांटिको'' के लिए शुभकामनाएं

Updated at : 28 Sep 2015 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
इन अभिनेत्रियों ने दी प्रियंका को ‘क्वांटिको'' के लिए शुभकामनाएं

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्रि‍यां दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट समेत कई अभिनेत्रियों ने प्रियंका चोपडा के पहले अमेरिकी टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत में प्रियंका का पहला बडा ब्रेक है. आज से अमेरिका में इसका प्रसारण शुरु हो जाएगा. प्रियंका के साथ संजय लीला भंसाली […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्रि‍यां दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट समेत कई अभिनेत्रियों ने प्रियंका चोपडा के पहले अमेरिकी टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत में प्रियंका का पहला बडा ब्रेक है. आज से अमेरिका में इसका प्रसारण शुरु हो जाएगा.

प्रियंका के साथ संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम कर रही दीपिका ने ट्विटर पर अपनी सह कलाकार को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, ‘प्रियंका चोपडा को बहुत सारा प्यार. क्वांटिको.’ 22 साल की आलिया ने ट्वीट किया, ‘आगे बढिए पीसी (प्रियंका चोपडा) और इंतजार नहीं कर सकती.’

https://twitter.com/deepikapadukone/status/647875646295662592

‘दिल धडकने दो’ में प्रियंका के साथ काम कर चुकीं अनुष्का ने ट्वीट किया, ‘ऐसे ही काम करते रहें. आप पर बहुत गर्व है और मैं ‘क्वांटिको’ देखने के लिए उत्साहित हूं. शुभकामनाएं. छा जाओ.’ ‘क्वांटिको’ अमेरिकी खुफिया सेवा एफबीआई के वर्जीनिया प्रांत के क्वांटिको में स्थित प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण पा रहे एफबीआई के युवा रंगरुटों के एक समूह की कहानी है.

प्रियंका कार्यक्रम में एलेक्स पैरिश का मुख्य किरदार निभा रही हैं जो 9..11 आतंकी हमलों को लेकर एफबीआई के संदेह के घेरे में आ जाती है. अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने ट्वीट किया कि उन्होंने कार्यक्रम की पहली कडी देख ली और कहा कि उन्हें प्रियंका पर गर्व है.

उन्होंने लिखा, ‘क्वांटिको की पहली कडी देखी. प्रियंका चोपडा तुम छा गयी. तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं औ तुम पर गर्व है.’ अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ट्वीट किया, ‘हम क्वांटिको की चपेट में आने वाले हैं. तुम पहले ही छा गयी हो. भारत को तुम पर गर्व है.’

वहीं बिपाशा बसु ने अमेरिका में धारावाहिक के प्रचार के लिए लगाए गए बिलबोर्ड की एक तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘हीरे की तरह चमको…तुम पर बहुत गर्व है और मुझे खुशी है.’

अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने लिखा, ‘प्रियंका चोपडा आप पर गर्व है…आपको मिलने वाली तारीफों का इंतजार नहीं कर सकती. आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं.’ ‘क्वांटिको’ भारत में तीन अक्तूबर से स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड प्रीमियर एचडी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola