ePaper

''बाजीराव मस्‍तानी'' की रिलीज डेट टली, देखें वीडियो

Updated at : 25 Sep 2015 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
''बाजीराव मस्‍तानी'' की रिलीज डेट टली, देखें वीडियो

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ अब 18 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत यह फिल्‍म अब क्रिसमस यानि 25 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्‍म पेशवा बाजीराव और मस्‍तानी की प्रेमकहानी पर आधारित होगी. तीनों ही कलाकार इस फिल्‍म में एक डिफ्रेंट लुक में नजर आनेवाले […]

विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ अब 18 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत यह फिल्‍म अब क्रिसमस यानि 25 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्‍म पेशवा बाजीराव और मस्‍तानी की प्रेमकहानी पर आधारित होगी. तीनों ही कलाकार इस फिल्‍म में एक डिफ्रेंट लुक में नजर आनेवाले हैं.

दरअसल 18 दिसंबर को रोहित शेट्टी की फिल्‍म ‘दिलवाले’ भी रिलीज हो रही है. इस फिल्‍म में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी के अलावा वरुण धवन और कृति शैनन की जोड़ी नजर आनेवाली है. ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की रिलीज डेट इसलिये टाली गई क्‍योंकि थियेटर बंट जा रहे थे और दोनों फिल्‍मों को ज्‍यादा थियेटर नहीं मिल रहे थे.

हाल ही में ‘दिलवाले’ और ‘बाजीराव मस्‍तानी’ को लेकर दीपिका ने कमेंट किया था कि वे चैलेंज को स्‍वीकार करती हैं. दीपिका रोहित के साथ फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में काम कर चुकी हैं. फिल्‍म में शाहरुख खान ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई थी.

‘बाजीराव मस्‍तानी’ में दीपिका टाईगर्स के साथ एक डांस फॉर्म करनेवाली हैं. वहीं दीपिका एक योद्धा के किरदार में भी दिखाई देंगी. दीपिका और रणवीर इससे पहले भंसाली की ही फिल्‍म ‘गोलियो की रासलीला रामालीला’ में नजर आ चुके हैं. इस फिल्‍म में प्रियंका ने एक आईटम सॉन्‍ग किया था. अब देखना दिलचस्‍प होगा दोनों की ये धमाकेदार जोड़ी दोबारा पर्दे पर क्‍या कमाल कर पाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola