ePaper

क्‍यों ''PRDP'' के सेट पर रो पड़े सलमान, देखें वीडियो

Updated at : 24 Sep 2015 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों ''PRDP'' के सेट पर रो पड़े सलमान, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के सेट पर इतने इमोशनल हो गये कि उनकी आंखों में आंसू भर आये. फिल्‍म में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी. सूरज बड़जात्‍या के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म इस साल के अंत में रिलीज हो जायेगी. इस फिल्‍म […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के सेट पर इतने इमोशनल हो गये कि उनकी आंखों में आंसू भर आये. फिल्‍म में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी. सूरज बड़जात्‍या के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म इस साल के अंत में रिलीज हो जायेगी. इस फिल्‍म में सलमान डबल रोल प्‍ले करनेवाले हैं.

दरअसल सोनम के साथ एक सीन की शूटिंग के दौरान सलमान इतने इमोशनल हो गये कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है सलमान की यह फिल्‍म दर्शकों को इमोशनल करनेवाली हैं. फिल्‍म में दूसरी बार दोनों एकसाथ काम करनेवाले हैं.

सलमान ने अपनी पिछली फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ से भी दर्शकों को इमोशनल कर दिया था. पवन (सलमान) और मुन्‍नी (हर्षाली मल्‍होत्रा) के सफर और अंत में दोनों के अलग होने वाले सीन ने दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिये थे. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की थी.

खबरों के अनुसार इस फिल्‍म में शर्मीले प्रेम की झलक देखने को मिल सकती है. सलमान के फैंस इस फिल्‍म का खासा इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola