VIDEO : ”मोहन जोदाड़ो” में मगरमच्छ से लड़ते नजर आयेंगे रितिक रोशन

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ में मगरमच्छ के साथ लडते नजर आयेंगे. फिल्म में रितिक जबरदस्त एक्शन सीन करते नजर आयेंगे. फिल्म में वे शेरों के साथ भी लड़ते दिखाई देंगे. इस फिल्म के लिए रितिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं. फिल्म को निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है. फिल्म में […]
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ में मगरमच्छ के साथ लडते नजर आयेंगे. फिल्म में रितिक जबरदस्त एक्शन सीन करते नजर आयेंगे. फिल्म में वे शेरों के साथ भी लड़ते दिखाई देंगे. इस फिल्म के लिए रितिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं. फिल्म को निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है.
फिल्म में मगरमच्छ कंप्यूटर ग्राफिक्स के जरिये दिखाया जायेगा. वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में टाइगरर्स के बीच नृत्य करती नजर आयेंगी. इसे भी कंप्यूटर ग्राफिक्स के जरिये ही दिखाया जायेगा. फिल्म पेशवा बाजीराव की प्रेमकहानी पर आधारित होगी.
अक्षय कुमार भी अपनी आगामी फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में शेर के साथ नजर आ रहे हैं. ‘मोहन जोदाड़ो’ में रितिक और मगरमच्छ के साथ एक रोमांचक भिडंत होनेवाली है जिसकी तैयारी रितिक अभी से कर रहे हैं. इससे पहले फिल्म ‘बैंग बैंग’ में रितिक पानी में खतरनाक स्टंट करते नजर आये थे.
हाल ही में रितिक फिल्म ‘आशिकी’ के गाने ‘धीरे धीरे’ में सोनम कपूर के साथ नजर आये थे. इस गाने को यो यो हनी सिंह ने अपनी आवाज दी थी. इस गाने में रितिक के डेशिंग लुक को दर्शकों ने खासा पसंद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










