ePaper

‘दिलवाले'' के सेट पर शाहरुख-साइना का सेल्‍फी-मूवमेंट

Updated at : 18 Sep 2015 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
‘दिलवाले'' के सेट पर शाहरुख-साइना का सेल्‍फी-मूवमेंट

हैदराबाद : सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के सेट पर प्रख्यात भारतीय बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल से मुलाकात की. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के 49 वर्षीय अभिनेता ने साइना नेहवाल की उनसे मिलने की ख्वाहिश के बाद रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली हास्य आधारित फिल्म के सेट पर बैडमिंटन खिलाडी से […]

विज्ञापन

हैदराबाद : सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के सेट पर प्रख्यात भारतीय बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल से मुलाकात की. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के 49 वर्षीय अभिनेता ने साइना नेहवाल की उनसे मिलने की ख्वाहिश के बाद रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली हास्य आधारित फिल्म के सेट पर बैडमिंटन खिलाडी से मुलाकात की. यह मुलाकात साइना के गृह शहर में हुयी जहां शाहरुख ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे हैं.

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर साइना के साथ अपनी तस्वीर साझा की है और ‘हमजोली’ फिल्म के लिए मोहम्मद रफी-आशा भोसले द्वारा गाए लोकप्रिय गीत ‘ढल गया दिन हो गयी शाम’ को बतौर कैप्शन डाला है. शाहरुख ने लिखा है, ‘‘ढल गया दिन (टुक). हो गयी शाम (टुक)… जाने दो जाना है. आप सभी हमजोली के इस गीत से परिचित हैं? ऐसा ही रहा साइना के साथ मेरा टुक टुक लम्हा.’ यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है.

शाहरुख ने जो तस्वीर डाली है उसमें वह और साइना बैडमिंटन रैकेट ले कर पोज दे रहे हैं. साइना के रैकेट में जाली नहीं है और शाहरुख ने लिखा है कि साइना को हराने का यही एकमात्र तरीका है. दूसरी ओर साइना ने शाहरुख के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि उन्हें शाहरुख से मिल कर बहुत खुशी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola