वहीदा रहमान शुरु से मेरी पसंदीदा रही हैं : अमिताभ बच्चन

Updated at : 18 Sep 2015 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
वहीदा रहमान शुरु से मेरी पसंदीदा रही हैं : अमिताभ बच्चन

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि जब से उन्होंने फिल्म देखना शुरु किया तब से अभिनेत्री वहीदा रहमान उनकी पसंदीदा अभिनेत्री बनी हुयी हैं. ‘पीकू’ फिल्म के 72 वर्षीय अभिनेता ने वहीदा के साथ ‘कभी कभी’ और ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में काम किया है. अमिताभ ने कहा है कि वह […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि जब से उन्होंने फिल्म देखना शुरु किया तब से अभिनेत्री वहीदा रहमान उनकी पसंदीदा अभिनेत्री बनी हुयी हैं. ‘पीकू’ फिल्म के 72 वर्षीय अभिनेता ने वहीदा के साथ ‘कभी कभी’ और ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में काम किया है. अमिताभ ने कहा है कि वह अभी भी बच्चों जैसी शरारती और मजाकिया हैं.

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, ‘जब से मैने सिनेमा देखना शुरु किया तब से वहीदा रहमान मेरी पसंदीदा हैं… और 45 साल पहले जब मैं उनसे मिला था तब से उनकी बच्चों जैसी शरारतें और मजाकिया स्वभाव समय के साथ जारी है…’ बच्चन ने लिखा है कि तब मैने उनके साथ ‘रेशमा और शेरा’, ‘कभी कभी’, ‘अदालत’ ‘त्रिशूल’ और कई सारी फिल्मों में काम किया.

एक पुस्तक विमोचन समारोह में अभिनेत्री वहीदा रहमान से मिलने के बाद उनके साथ खिंची तस्वीरें बच्चन ने साझा की हैं. अमिताभ ने फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपडा की भी तस्वीर साझा की है. चोपडा उनकी आने वाली फिल्म ‘वजीर’ का निर्माण कर रहे हैं जिसमें फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola