ePaper

क्‍यों रणबीर को लेकर असुरक्षित महसूस कर रही हैं कैटरीना कैफ ? देखें वीडियो

Updated at : 16 Sep 2015 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों रणबीर को लेकर असुरक्षित महसूस कर रही हैं कैटरीना कैफ ? देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इनदिनों करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में उनके अलावा अनुष्‍का शर्मा और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. वहीं रणबीर कपूर को डेट कर रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ असुरक्षित महसूस कर रही है क्‍योंकि फिल्‍म में सनी लियोन को […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इनदिनों करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में उनके अलावा अनुष्‍का शर्मा और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. वहीं रणबीर कपूर को डेट कर रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ असुरक्षित महसूस कर रही है क्‍योंकि फिल्‍म में सनी लियोन को रणबीर के साथ कुछ सीन शूट करना है.

खबरों के अनुसार सनी लियोन इस फिल्‍म में रणबीर कपूर की पड़ोसन का किरदार निभायेंगी. दोनों के बीच कुछ बोल्‍ड सीन भी फिल्‍माये जायेंगे जिस दौरान कैटरीना भी सेट पर मौजूद होगी. उनका ऐसा करना साफ बताता है कि वे सनी लियोन के फिल्‍म में होने से इनसिक्‍योर फील कर रही हैं. वहीं रणबीर और कैटरीना जल्‍द ही फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में नजर आनेवाले हैं.

अनुष्‍का और रणबीर दूसरी बार एकसाथ काम कर रहे हैं. इसस पहले दोनों फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में काम कर चुके हैं जिसमें करण जौहर ने निगेटिव भूमिका निभाई थी. वहीं अनुष्‍का ऐश्‍वर्या के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं. इससे पहले कैटरीना ‘तमाशा’ के सेट पर भी पहुंची थी जहां रणबीर की एक्‍स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और रणबीर शूटिंग कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola