''कट्टी बट्टी'' में 7 अलग-अलग हेयरस्टाइल्स में नजर आयेंगी कंगना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2015 12:35 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में कंगना के अलावा इमरान खान भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं कंगना ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे फिल्म में 7 अलग-अलग हेयरस्टाईल्स में नजर आयेंगी. बड़े पर्दे पर दोनों की कैमेस्ट्री पहली बार […]
बॉलीवुड अभिनेत्री इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में कंगना के अलावा इमरान खान भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं कंगना ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे फिल्म में 7 अलग-अलग हेयरस्टाईल्स में नजर आयेंगी. बड़े पर्दे पर दोनों की कैमेस्ट्री पहली बार देखने को मिलेगी.
हाल ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना और इमरान ने खुलासा किया कि फिल्म में कंगना 7 हेयरस्टाईल में होंगी. फिल्म लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित है. इमरान लंबे अर्से बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं. वहीं कंगना हाल ही में फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में नजर आई थी. फिल्म में उन्होंने डबल किरदार से दर्शकों को हैरान किया था.
कंगना इस फिल्म में अपने लुक को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. इस फिल्म के अलावा कंगना जल्द ही फिल्म ‘रंगून’ में नजर आयेंगी. फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी ‘कट्टी बट्टी’ का दर्शक भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










