ePaper

''हीरो'' देखें और फिर सलमान से पाये ये तोहफा!

Updated at : 11 Sep 2015 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
''हीरो'' देखें और फिर सलमान से पाये ये तोहफा!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान की होम प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘हीरो’ आज रिलीज हो गई है. इस फिल्‍म में सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. सलमान ने ट्वीट कर लिखा है कि फिल्‍म (हीरो) देखने के बाद टिकट उन्‍हें भेजें और वे 100 टिकटों पर साइन करेंगे जिसमें से एक आपका हो सकता […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान की होम प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘हीरो’ आज रिलीज हो गई है. इस फिल्‍म में सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. सलमान ने ट्वीट कर लिखा है कि फिल्‍म (हीरो) देखने के बाद टिकट उन्‍हें भेजें और वे 100 टिकटों पर साइन करेंगे जिसमें से एक आपका हो सकता है. सलमान ने इस फिल्‍म का ट्राईटल ट्रैक भी गाया है.

सलमान ने अपना पता भी शेयर किया है और साथ ही अपने फैंस का यह हिदायत भी दी है कि वे अपना नाम, अपना पता और अपना ट्विटर हैंडल का पता भी लिख कर भेजें. उनका कहना है कि यही मेल करने का सबसे अच्‍छा तरीका है पहले लोग इसी को अपनाते थे. वहीं सलमान ने आगे यह भी लिखा है कि अगर किसी को पता नहीं है कि पोस्‍ट ऑफिस कहां है तो वह अपनी मां से पूछ सकता है.

सलमान ने ट्वीट किया कि,’ फिल्‍मों की दुनियां में उनका तहे दिल से स्‍वागत करें, उनका समर्थन करें, सिनेमाघर में ताली और सीटी बजायें.’ सलमान ने फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर भी कोई कमी नहीं छोड़ी है. उन्‍होंने कई टीवी शो में प्रमोशन के लिए सूरज और आथिया के साथ पहुंचे थे. सलमान जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सोनम कपूर के साथ दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola