सलमान की बॉडी सबसे ज्‍यादा फिट है : सूरज पंचोली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2015 4:52 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपने प्रोडक्‍शन की पहली फिल्‍म ‘हीरो’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं सूरज का कहना है कि उनकी (सलमान) बॉडी बहुत अच्‍छी है. उनके साथ वर्कआउट करने की कोशिश की थी लेकिन मैं नहीं कर पाया. सूरज […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपने प्रोडक्‍शन की पहली फिल्‍म ‘हीरो’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं सूरज का कहना है कि उनकी (सलमान) बॉडी बहुत अच्‍छी है. उनके साथ वर्कआउट करने की कोशिश की थी लेकिन मैं नहीं कर पाया.

सूरज और आथिया इसी फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रहे हैं. सूरज का कहना है कि,’ एक बार मैंने सलमान सर के साथ वर्कआउट करने की कोशिश की थी लेकिन मैंने कान पकड़ लिये. उनका इस मामले में एक्‍सपीरियंस बहुत लंबा है. उनकी बॉडी भी कमाल की है. वे बिल्‍कुल फिट हैं.’

वहीं आथिया का क‍हना है कि,’ बॉलीवुड की कई ऐसी एक्‍ट्रेसेस है जिनकी बॉडी कमाल की है. उन्‍होंने फिगर के मामले में दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा की बेस्‍ट बताया.’ आथिया अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी है. इस फिल्‍म को लेकर वो भी खासा उत्‍साहित हैं..

सलमान इनदिनों दोनों कलाकारों के साथ कई टीवी शो में फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर नजर आ रहे हैं. सलमान का कहना है कि दोनों कलाकार सुपरस्‍टार बनें. सलमान फिल्‍मों में किसिंग सीन के खिलाफ है इसलिये उन्‍होंने इस फिल्‍म में एक किसिंग सीन को हटा दिया है. सलमान ने आज तक अपनी किसी भी फिल्‍म में कोई किसिंग सीन नहीं दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola