परिणिति चोपड़ा ने 10 लाख में दो शर्ट खरीदकर फैंस का किया ''किल दिल''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2015 12:28 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा ने हाल ही में अपने फैंस को यह बताकर चौंका दिया है कि उन्होंने 10 लाख की दो शर्ट खरीदी है. आपको बता दें कि परिणिति इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पिछले दिनों एक स्टेज शो करने पहुंची थी जहां उन्होंने जमकर शॉपिंग भी की. हाल ही में परणिति ने अपना […]
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा ने हाल ही में अपने फैंस को यह बताकर चौंका दिया है कि उन्होंने 10 लाख की दो शर्ट खरीदी है. आपको बता दें कि परिणिति इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पिछले दिनों एक स्टेज शो करने पहुंची थी जहां उन्होंने जमकर शॉपिंग भी की. हाल ही में परणिति ने अपना वजन कम करने के लिए लगभग 10 लाख रूपये खर्च किये थे.
लेकिन परिणिति के 10 लाख की दो शर्ट को लेकर आप हैरान हो उससे पहले यह जान लिजिये कि परिणिति जकार्ता में शॉपिंग कर रही हैं. आपको बता दें कि इंडोनेशिया की करेंसी की तुलना में भारत के रुपये का मूल्य ज्यादा है. तो ऐसे में अगर परिणिति ने जकार्ता में 1, 87, 700 रुपये दिये हैं तो यह भारतीय रुपये के 500 से कुछ ज्यादा रुपये हुए.
https://instagram.com/p/7XGpA6IWMw/
परिणिति ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बिलिंग कांउटर पर खडी हैं. पिछले काफी दिनों से परिणिति बड़े पर्दे से दूर हैं. आखिरी बार वे फिल्म ‘किल दिल’ में रणवीर कपूर और गोविंदा के साथ नजर आई थी जो पिछले साल रिलीज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










