ePaper

क्‍यों खुद को शाहरुख से बेहतर गायक मानते हैं सलमान खान ?

Updated at : 08 Sep 2015 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों खुद को शाहरुख से बेहतर गायक मानते हैं सलमान खान ?

मुंबई : फिल्म नगरी के दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के रिश्ते अकसर चर्चा में रहते हैं और दोनो एक दूसरे पर टिप्पणी करने का कोई मौका नहीं छोडते. इसी तरह के इस ताजा बयान में सलमान खान ने यह कहते हुए अपनी पीठ थपथपाई है कि वह शाहरुख खान से बेहतर गायक […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म नगरी के दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के रिश्ते अकसर चर्चा में रहते हैं और दोनो एक दूसरे पर टिप्पणी करने का कोई मौका नहीं छोडते. इसी तरह के इस ताजा बयान में सलमान खान ने यह कहते हुए अपनी पीठ थपथपाई है कि वह शाहरुख खान से बेहतर गायक हैं.

सलमान की आगामी ‘होम प्रोडक्शन’ की फिल्म ‘हीरो’ के प्रचार के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में गायह राहत फतेह अली खान से यह सवाल किया गया था और वह इसका सीधा जवाब देने से बच रहे थे. अभिनेता..निर्माता ने कहा कि वे फिल्म में एक स्थापित गायक चाहते थे और अमाल मलिक को चुना.

यह पूछे जाने पर दोनों में से संगीत की समझ किसे ज्यादा है क्योंकि उन्होंने दोनों के साथ काम किया है, राहत ने कहा,’ मैंने सिर्फ सलमान खान को गाते सुना है. मैंने अभी तक शाहरुख खान का खाना नहीं सुना. सलमान भाई खुद ही गा सकते हैं.’ सलमान ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा, ‘‘ कोई चांस नहीं….यह हारी हुयी बाजी है. मत सुनिए. वह (शाहरुख) मेरा हाथ उपर कर देंगे (जीत में).’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola