30वें दिन बड़ा कारनामा, ‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Updated:
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 30

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 30: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 30 दिनों में 1,742 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म अब ‘बाहुबली 2’ के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गई है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 30: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. रिलीज के 30वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 1,742 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. खास बात यह है कि इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन की बराबरी कर ली है.

विज्ञापन

30वें दिन कमाई में आई गिरावट

पांचवें हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. शुक्रवार को ‘धुरंधर 2’ ने भारत में करीब 2.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कमाई लगभग 3.24 करोड़ रुपये रही. यह फिल्म की अब तक की सबसे कम सिंगल डे कमाई मानी जा रही है.

कुल कलेक्शन ने रचा इतिहास

भले ही रोजाना की कमाई में गिरावट आई हो, लेकिन फिल्म का कुल कलेक्शन बेहद मजबूत बना हुआ है. भारत में इसका नेट कलेक्शन 1,105.82 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1,323.73 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 418 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,742 करोड़ रुपये हो गया है.

‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड की बराबरी

‘धुरंधर 2’ ने महज 30 दिनों में ‘पुष्पा 2’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बराबरी कर ली है. हालांकि, ‘पुष्पा 2’ ने 30वें दिन तक करीब 1,407 करोड़ रुपये की कमाई की थी और बाद में अपने कुल कलेक्शन को और आगे बढ़ाया था.

वीक-वाइज कलेक्शन का हाल

फिल्म की कमाई पर नजर डालें तो शुरुआत बेहद शानदार रही, लेकिन हर हफ्ते गिरावट दर्ज हुई:

  • पहला हफ्ता: 674.17 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता: 263.65 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता: 110.60 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता: 54.70 करोड़ रुपये

‘बाहुबली 2’ से बस एक कदम दूर

फिलहाल ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. यह सिर्फ ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ से पीछे है, जिसने करीब 1,788 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म उस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार वरुण धवन, इन 5 बिग बजट फिल्मों से मचाएंगे गदर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola