क्या सच में धनुष को डेट कर रही हैं मृणाल? एक्ट्रेस ने खुद खोल दिया अपनी पर्सनल लाइफ का राज

Updated:
विज्ञापन
Mrunal Thakur

मृणाल ठाकूर

Mrunal Thakur: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी लव लाइफ और शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में उन्होंने साफ कर दिया कि उनके पास डेटिंग के लिए वक्त नहीं है और वे इन दिनों किस दौर से गुजर रही हैं.

विज्ञापन

Mrunal Thakur: अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म ‘डकैत’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन मृणाल की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई. फिल्मों के अलावा मृणाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. अब उन्होंने अपनी शादी और डेटिंग से जुड़ी अफवाहों पर महिनों बाद खुलकर जवाब दिया है.

मृणाल के पास डेटिंग के लिए टाइम नहीं है

मृणाल ने हाल ही में प्रेमा द जर्नलिस्ट एक इंटरव्यू में बताया कि ‘आज की दुनिया काफी नेगेटिव हो गई है. जब लोग मुझसे बात करते हैं तो कहते हैं कि आप कितनी पॉजिटिव हैं. मैंने पॉजिटिविटी का सुरक्षा कवच बना रखा है. लेकिन कई बार होता है जब मेरा भी दिल टूट जाता है, जब लोग किसी के कैरेक्टर पर सवाल करते हैं. मैं चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे काम के लिए जानें जो मैंने स्क्रीन पर किया है, ना कि उसके लिए कि मैं किसे डेट कर रही हूं. सच में मैं बताना चाहती हूं कि मेरे पास डेटिंग के लिए टाइम नहीं है. एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मेरे पैर में चोट लगी थी. मैंने एक्स रे भी कराया लेकिन, इसके बाद मैं अपने पैर का ट्रीटमेंट कराने के लिए नहीं जा पाई तो पर्सनल लाइफ तो भूल ही जाओ.

अफवाहों से मृणाल हुईं थी परेशान

जब मृणाल से पूछा गया कि वे अपने बारे में उड़ने वाली गलत खबरों से कैसे निपटती हैं, तो उन्होंने कहा, आम तौर पर मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हाल ही में फैली कुछ अफवाहों ने मुझे परेशान किया. ‘फिर मुझे बाद में समझ आया और मैंने खुद को समझाया कि कर्मा हिट बैक करता है तो ये सोच कर चीजों को जाने दिया. मैं अपनी ऑडियंस और काम में विश्वास रखती हूं.’

धनुष के साथ जुड़ा था नाम

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष  के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा थी. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था, जिसके बाद उनकी शादी तक की खबरें उड़ने लगी थीं. मृणाल ने अब इन सभी बातों को गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि ये सिर्फ अफवाहें थीं.

यह भी पढ़ें: ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ की अच्छी कमाई, फिर भी नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर 2’ के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola