फिल्मों में ''किसिंग सीन'' के खिलाफ हैं सलमान खान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2015 9:25 AM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगता है कि फिल्मों में चुंबन के दृश्य आवश्यक नहीं होते. ऐसी खबरें हैं कि 49 वर्षीय सलमान ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ में 30 मिनट का संपादन किया है जिसमें चुंबन का दृश्य भी शामिल है. इस फिल्‍म से सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी बॉलीवुड में […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगता है कि फिल्मों में चुंबन के दृश्य आवश्यक नहीं होते. ऐसी खबरें हैं कि 49 वर्षीय सलमान ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ में 30 मिनट का संपादन किया है जिसमें चुंबन का दृश्य भी शामिल है. इस फिल्‍म से सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रहे हैं.

फिल्म के बारे में सलमान ने कहा, ‘फिल्म में कोई चुंबन दृश्य नहीं है. हम एक रखना चाहते थे लेकिन उन्होंने (निर्माताओं ने) इंकार कर दिया. मैंने ऐसा सीन नहीं किया है. मैं कैसे उनसे (सूरज और अथिया से) ऐसा करने के लिए कह सकता हूं. मैं नहीं सोचता कि वे भी चुंबन दृश्य करना चाहते थे.’

‘हीरो’ की टैग लाइन ‘रेबेल, लव एंड फ्रीडम’ है जिसके बारे में पूछने पर सलमान ने कहा ‘हीरो में मेरा योगदान है. प्यार, आजादी और विद्रोह के लिए भी मेरा योगदान है.’ सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर और अनुपम खेर ने भी मुख्‍य भूमिका में निभाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola