ePaper

शाहरुख खान को याद आये यश जौहर

Updated at : 03 Sep 2015 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान को याद आये यश जौहर

फिल्‍मकार करन जौहर ने अपने पापा को बहुत ज्‍यादा मिस कर रहे हैं इसलिये उन्‍होंने हाल ही में सोशल साइट ट्विटर पर अपने पिता यश जौहर की तस्‍वीर शेयर की है. यह तस्‍वीर वर्ष 1998 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘डुप्‍लीकेट’ के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की है जिसमें यश जौहर ने शाहरुख खान का हाथ पकड़ा हुआ […]

विज्ञापन

फिल्‍मकार करन जौहर ने अपने पापा को बहुत ज्‍यादा मिस कर रहे हैं इसलिये उन्‍होंने हाल ही में सोशल साइट ट्विटर पर अपने पिता यश जौहर की तस्‍वीर शेयर की है. यह तस्‍वीर वर्ष 1998 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘डुप्‍लीकेट’ के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की है जिसमें यश जौहर ने शाहरुख खान का हाथ पकड़ा हुआ है. दोनों ‘डुप्‍लीकेट’ के बडे पोस्‍टर के सामने खड़े हुए हैं.

करन ने ट्विटर पर कैप्‍शन के साथ तस्‍वीर को शेयर किया है. इसके बाद तुरंत एसआरके (शाहरुख खान) ने ट्वीट किया और लिखा,’ मैं अपने दोस्‍त को कितना याद करता हूं वो चले गये. टॉम अंकल को प्‍यार और मिस यू मोस्‍ट…’ सीने में संक्रमण के कारण वर्ष 2004 में यश जौहर का निधन हो गया था. इसके बाद से करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्‍शन की बागडोर संभाली है.

https://twitter.com/karanjohar/status/638777363367600128

करन और शाहरुख ने फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ में साथ काम किया था. इस फिल्‍म में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोडी नजर आई थी. वहीं रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ में दोबारा पांच साल बाद इस सुपरहिट जोड़ी की वापसी हो रही है. फिल्‍म में वरुण धवन, कृति शैनन और बोमन ईरानी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola