जॉन अब्राहम ने पत्नी के साथ तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2015 2:37 PM

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता जॉन अब्राहम ने पत्नी प्रिया रुंचल के साथ तलाक की सभी अफवाहों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनके वैवाहिक जीवन में सब कुछ सही चल रहा है. कई समय से यह अफवाहें उड रही थी कि प्रिया और जॉन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. खबरों के मुताबिक प्रिया […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता जॉन अब्राहम ने पत्नी प्रिया रुंचल के साथ तलाक की सभी अफवाहों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनके वैवाहिक जीवन में सब कुछ सही चल रहा है. कई समय से यह अफवाहें उड रही थी कि प्रिया और जॉन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है.

खबरों के मुताबिक प्रिया और जॉन कई महीनों से अलग रहे हैं. प्रिया उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका में हैं और जॉन फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में. दोनों के बीच इन फासलों के चलते उन्हें अपने रिश्ते को संभालने में दिक्कत आ रही है.जॉन ने कहा, ‘‘ मेरे आशियाने में सब शानदार और सुंदर है… तलाक की खबरें बेबुनियाद है. जब लोग आपके बारे में ऐसी बातें करते हैं तो जाहिर तौर पर बुरा लगता है. ’’
उन्होंने कहा,‘‘मैं कॉमेडी फिल्म कर रहा हूं पर मुझे नहीं पता था कि दुनिया में मेरी जिंदगी को लेकर ही कॉमेडी चल रही है. इन सब अफवाहों को विराम दें. ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा.’’ प्रिया और जॉन 2013 में अमेरिका में नए साल की पूर्वसंध्या पर शादी के बंधन में बंधे थे. जॉन ने अपनी शादी की खबर अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर साझा की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola