हर तरह की फिल्मों में फिट बैठती हूं: कैटरीना कैफ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2015 2:28 PM
नयी दिल्ली: कॉमेडी फिल्मों से अपने करियर की शुरआत करने वाली अभिनेत्री कटरीना कैफ ने धीरे धीरे बडी बजट की एक्शन फिल्मों की ओर रख किया लेकिन बकौल कटरीना कैफ वह किसी एक खास शैली में बंधी हुई नहीं हैं. कैफ को उनकी हिट कॉमेडी फिल्मों ‘‘पार्टनर”, ‘‘सिंह इज किंग” और ‘‘अजब प्रेम की गजब […]
नयी दिल्ली: कॉमेडी फिल्मों से अपने करियर की शुरआत करने वाली अभिनेत्री कटरीना कैफ ने धीरे धीरे बडी बजट की एक्शन फिल्मों की ओर रख किया लेकिन बकौल कटरीना कैफ वह किसी एक खास शैली में बंधी हुई नहीं हैं. कैफ को उनकी हिट कॉमेडी फिल्मों ‘‘पार्टनर”, ‘‘सिंह इज किंग” और ‘‘अजब प्रेम की गजब कहानी” के लिए जाना जाता है.
इसके बाद उन्होंने ‘‘एक था टाइगर”, ‘‘धूम 3” और ‘‘बैंग बैंग” जैसी एक्शन फिल्में की. अभिनेत्री ने कहा ‘‘मुझ पर कोई दबाव नहीं है. मुझे लगता है कि लोग एक शैली के अनुसरण का दबाव महसूस करके गलती करते हैं. ऐसा हो सकता है कि वे महसूस करते हों कि उन्हें कॉमेडी फिल्म करनी है क्योंकि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करेगी या उन्हें एक गंभीर फिल्म करनी है क्योंकि उन्हें आलोचकों की प्रशंसा की जरुरत होती है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










