जानें लड़कियों को ''इप्रेंस'' करने के लिए क्या करते थे सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि स्कूली दिनों में लडकियों को इप्रेंस के उत्साह में कई बार उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) के डासलॉग्स की नकल की थी. सुशांत इन दिनों क्रिकेट खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म को लेकर व्यस्त […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि स्कूली दिनों में लडकियों को इप्रेंस के उत्साह में कई बार उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) के डासलॉग्स की नकल की थी. सुशांत इन दिनों क्रिकेट खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म को लेकर व्यस्त हैं.
‘ब्योमकेश बख्शी’ के अभिनेता सुशांत का कहना है कि डीडीएलजे के प्रसिद्ध संवाद ‘पलट’ को सही तरीके से करने के लिए उन्हें तीन प्रयास करने पडे. सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में उनकी सहायक कलाकार रही अंकिता लोखंडे के साथ प्रेम संबंध में हैं.
सुशांत ने ट्वीट किया, ‘मैं डीडीएलजे को बार बार देखता था और मेरी हंसी रुकती ही नहीं थी. मैं शाहरुख के संवाद को सही तरीके से कहने का प्रयास करता था ताकि स्कूल में लडकियों को इम्प्रेस कर सकूं.’
https://twitter.com/itsSSR/status/635721705927741440
उन्होंने लिखा, ‘अगर वो मुझसे प्यार करती है, तो पलटेगी…पलट..पलट..पलट, इस संवाद को सही तरीके से कहने के लिए मुझे तीन से भी ज्यादा बार प्रयास करना पडा.’ सुशांत ने शाहरुख-काजोल की इस फिल्म के कुछ और संवादों को साझा किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




