VIDEO : दीपिका-सैफ फिर देंगे ''कॉकटेल'' पार्टी, ''रंगून'' से कंगना बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2015 11:12 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स भी आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘रंगून’ के लिए हामी भरी थी लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है और अब […]
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स भी आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘रंगून’ के लिए हामी भरी थी लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है और अब यह फिल्म ‘डिंपल गर्ल’ दीपिका पादुकोण की झोली में आ गई है.
विशाल क्लासिक फिल्में बनानें के लिए जाने जाते हैं लेकिन कंगना ने क्यों इस फिल्म को ना कहा यह तो वे ही बेहतर जानती हैं. विशाल की पिछली फिल्म ‘हैदर’ ने धमाकेदार कमाई की थी और फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड भी मिला था. इसी फिल्म के लिए शाहिद कपूर और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का भी अवार्ड मिला था. फिल्म में श्रद्धा कपूर, तब्बू और के के मेनन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी.
‘रंगून’ में सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. दीपिका और सैफ इससे पहले भी फिल्म ‘लव आज कल’ और ‘कॉकटेल’ में नजर आ चुके हैं. खासकर दर्शकों ने ‘कॉकटेल’ को खासा पसंद किया था. अब दोनों की जोड़ी को एकसाथ दोबारा देखना फैंस के लिए खुशखबरी ही है.
कंगना ने इस फिल्म को तो ना कह दिया लेकिन फिलहाल वे किस प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को तो पहले ही ना कह दिया है. कंगना की फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ जल्द ही रिलीज होनेवाली हैं. फिल्म में वे पहली बार अभिनेता इमरान खान के साथ नजर आनेवाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










