ePaper

बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रही है शाहरुख-आलिया की धमाकेदार जोड़ी, देखें वीडियो

Updated at : 20 Aug 2015 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रही है शाहरुख-आलिया की धमाकेदार जोड़ी, देखें वीडियो

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री आलिया भट्ट ‘इंगलिश विंगलिश’ फिल्म की निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में नजर आयेंगे. इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान के रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और करण जौहर के धर्मा एंड होप प्रोडक्शन मिलकर करेंगे. जौहर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से कहा ‘जल्‍द ही बडी घोषणा […]

विज्ञापन

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री आलिया भट्ट ‘इंगलिश विंगलिश’ फिल्म की निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में नजर आयेंगे. इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान के रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और करण जौहर के धर्मा एंड होप प्रोडक्शन मिलकर करेंगे.

जौहर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से कहा ‘जल्‍द ही बडी घोषणा होगी’. फिर उन्होंने ट्वीट किया, ‘रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और धर्मा एंड होप प्रोडक्शंस को गौरी शिंदे की अगली फिल्म को पेश करने का गर्व है जिसमें शाहरुख खान और आलिया भट् होंगे.’

https://twitter.com/karanjohar/status/633989208852426752

निर्देशक आर बाल्की की पत्नी गौरी शिंदे को वर्ष 2012 में अपनी पहली फिल्म ‘इंगलिश विंगलिश’ से खूब ख्याति मिली थी. उसमें श्रीदेवी मुख्य किरदार में थीं. वहीं 22 वर्षीया आलिया ने भी ट्वीटर पर इस फिल्म में काम करने को लेकर खुशी जाहिर की.

गौरी शिंदे ने भी ट्वीट किया, ‘हां, मैं अपनी अगली फिल्म बना रही हूं. पटकथा करीब करीब तैयारी हो गयी है. फिल्म जल्द शुरु हो रही है, फिर से काम पर लौटने को लेकर आशान्वित हूं.’ शाहरुख और आलिया पहली बार एकदूसरे के आपोजिट नजर आयेंगे. दर्शकों के लिए भी यह एक बड़ा सरप्राइज होगा.

खैर फिल्‍म की स्‍टोरी जो भी हो आलिया के लिए यह बहुत बड़भ्‍ खुशखबरी है कि वो किंग खान के साथ पर्दे पर रोमांस करती नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola