बाल्की के ''की एंड का'' में साथ नजर आयेंगे अमिताभ- जया

Updated at : 17 Aug 2015 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
बाल्की के ''की एंड का'' में साथ नजर आयेंगे अमिताभ- जया

मुंबई : शमिताभ फिल्म के निर्देशक आर बाल्की की आने वाली रोमांस और हास्य पर आधारित फिल्म ‘की एंड का’ में अमिताभ और उनकी पत्नी जया बच्चन नजर आयेंगे. फिल्म में वे अमिताभ और जया की भूमिका में ही होंगे.करीना कपूर और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की इस दंपती ने शूटिंग […]

विज्ञापन

मुंबई : शमिताभ फिल्म के निर्देशक आर बाल्की की आने वाली रोमांस और हास्य पर आधारित फिल्म ‘की एंड का’ में अमिताभ और उनकी पत्नी जया बच्चन नजर आयेंगे. फिल्म में वे अमिताभ और जया की भूमिका में ही होंगे.करीना कपूर और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की इस दंपती ने शूटिंग की है.

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर लिखा है, मैं काम कर रहा हूं… पत्नी के साथ काम कर रहा हूं… आर बाल्की के लिए काम कर रहा हूं… उनकी नयी फिल्म जो वह करीना कपूर और अर्जुन कपूर के साथ बना रहे हैं… ‘की एंड का’ नाम से… और अगर आप बाल्की के बारे में कुछ जानते हैं तो आपको लगा होगा उनके फिल्म का नाम सबसे आकर्षक है… उन्होंने लिखा है कि यह अतिथि भूमिका है, जिसमें हम लोग अपनी भूमिका में हैं.

अमिताभ (72) ने शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी जारी की है जिसमें एक तस्वीर में वे दोनों (अमिताभ और जया) अर्जुन के साथ नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola