''टैटू'' बढ़ा रहा है इमरान-कंगना के बीच नजदीकियां

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत और इमरान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं दोनों के बीच टैटू को लेकर नजदीकियां बढ़ी है. इमरान का कहना है कि उन्हें टैटू छिपाने में एक घंटा और कंगना को टैटू बनवाने में एक घंटा लगता था. इस फिल्म में दोनों पहली बार […]
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत और इमरान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं दोनों के बीच टैटू को लेकर नजदीकियां बढ़ी है. इमरान का कहना है कि उन्हें टैटू छिपाने में एक घंटा और कंगना को टैटू बनवाने में एक घंटा लगता था. इस फिल्म में दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.
फिल्म में कंगना टैटू में नजर आयेंगी. दोनों का लुक इस फिल्म में एकदम अलग है. वहीं मेकअप आर्टिस्ट का कहना है कि कंगना का टैटू बनाने में लगभग एक घंटा लगता था और इमरान का स्थायी टैटू छिपाने में लगभग एक घंटा लगता था. दोनों के बीच टैटू को लेकर ही बातें शुरू हुई थी.
कंगना इस फिल्म में लगभग 6 अलग अवतारों में नजर आयेंगी. हाल ही कंगना ने अपनी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ से धमाल मचा दिया था. फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. अब दर्शकों की निगाह ‘कट्टी बट्टी’ पर टिकी हुई है.
इसके अलावा कंगना जल्द ही आगामी फिल्म ‘रंगून’ में नजर आयेंगी. फिल्म में सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि कंगना की ‘कट्टी बट्टी’ दर्शकों को कितना पसंद आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




