''शोले'' का रीमेक बनाना उसके साथ अन्याय होगा : अक्षय कुमार

नयी दिल्ली : भारतीय सिनेमा के खलनायकों में से एक रहे ‘शोले’ फिल्म के गब्बर के नाम से अपनी पिछली फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ बनाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि इस क्लासिक फिल्म का रीमेक बनाना अन्याय होगा. ‘शोले’ इस महीने 40 वर्ष पूरे करने जा रही है. अक्षय ने कहा कि […]
नयी दिल्ली : भारतीय सिनेमा के खलनायकों में से एक रहे ‘शोले’ फिल्म के गब्बर के नाम से अपनी पिछली फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ बनाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि इस क्लासिक फिल्म का रीमेक बनाना अन्याय होगा. ‘शोले’ इस महीने 40 वर्ष पूरे करने जा रही है.
अक्षय ने कहा कि ‘गब्बर इज बैक’ 1975 में आई इस फिल्म के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए बनाई गई थी. निर्देशक रमेश सिप्पी की यह फिल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी. इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान, संजीव कुमार, हेमा मालिनी और जया बच्चन ने मुख्य भूमिकाएं अदा की थीं.
अक्षय ने कहा कि कोई भी अभिनेता इसके किरदारों के साथ न्याय नहीं कर सकता. यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है. ‘शोले’ के डायलॉग्स आज भी दर्शकों की जुबान पर है. फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.
अक्षय इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में अक्षय के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म दो भाईयों की कहानी पर आधारित है. ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




