37वें दिन भी चला ‘धुरंधर 2’ का जादू, अब तक कमाए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 37, फोटो – इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 37: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म ने कमाई के ऐसे आंकड़े छुए हैं जिसे देखकर हर कोई दंग है. आइए आपको बताते हैं 37वें दिन का का कलेक्शन.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 37: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात कर दी है. अपनी रिलीज के 37वें दिन भी फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले दिन 1.55 करोड़ के मुकाबले 3.2 प्रतिशत ज्यादा है. इस शानदार बढ़ोतरी के साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 1124.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, अगर भारत के ग्रॉस कलेक्शन 1345.66 करोड़ और विदेशों की कमाई 423 करोड़ को मिला दिया जाए, तो दुनिया भर में इस फिल्म ने अब तक कुल 1768.66 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

हर हफ्ते कितने पैसे आए?

फिल्म ने पहले ही हफ्ते में धुआंधार शुरुआत की थी और करीब 674 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इसके बाद दूसरे हफ्ते में 263 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 110 करोड़ रुपये की कमाई हुई. जैसे-जैसे समय बीता, कमाई थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन बंद नहीं हुई. छठे हफ्ते के शुक्रवार को भी फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. अब मार्केट में ‘भूत बंगला’ जैसी नई फिल्में आ गई हैं, जिससे इसे थोड़ी टक्कर मिल रही है.

राकेश बेदी के इनाम का सच

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार फिल्म में काम करने वाले मशहूर कलाकार राकेश बेदी (जमील जमाली) को लेकर एक खबर खूब वायरल हुई. कहा गया कि फिल्म की बड़ी कामयाबी को देखकर मेकर्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया है. सबको लगा कि उन्हें उनकी मेहनत का बड़ा बोनस मिला है.

एक्टर ने क्या कहा?

जब इस इनाम के बारे में राकेश बेदी से पूछा गया, तो उन्होंने बड़े मजाकिया अंदाज में कहा,”कई लोग मुझे ये बता रहे हैं कि मुझे प्रोडक्शन हाउस से धुरंधर के बाद 1 करोड़ रुपये मिला है. तो भैया वो कहां पड़ा है, किसके घर में रखा है, किसकी जेब में है, मुझे बता दो यार कहां किसी ने गाड़ के रखा है. बता दो ताकि मैं जाके ले लूं क्योंकि मेरे अकाउंट में तो अभी तक नहीं आया है”. उन्होंने साफ कर दिया कि इनाम की खबरें सिर्फ अफवाह थीं.

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत जैसे कलाकारों ने फिल्म में जान डाल दी है. यही वजह है कि 37 दिन बीत जाने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और लगातार पैसे कमा रही है.

यह भी पढ़ें: ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान, संजय दत्त फिर बनेंगे बल्लू, पहला लुक आउट

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola