दिल्ली हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

सांकेतिक फोटो (Canva)
Delhi High Court JJA Result 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से इस भर्ती के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Delhi High Court JJA Result 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट यानी JJA और रेस्टोरर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है. Delhi High Court JJA Result 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, अब वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
Delhi High Court JJA वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 152 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इसमें General वर्ग के लिए 62 पद, OBC-NCL के लिए 44 पद, EWS के लिए 12 पद, SC के लिए 20 पद और ST के लिए 14 पद तय किए गए थे. इसके अलावा PwBD वर्ग के लिए 10 पद क्षैतिज आरक्षण के तहत रखे गए हैं.
ऐसे चेक करें Delhi High Court JJA Result 2026
- सबसे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment या Public Notice सेक्शन पर क्लिक करें.
- Delhi High Court JJA Result 2026 के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें.
- अब रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- अपने रोल नंबर या नाम को Ctrl + F की मदद से सर्च करें.
- अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें.
Delhi High Court JJA Result 2026 PDF Check Here
कटऑफ और शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की डिटेल्स
रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या और कटऑफ भी जारी की गई है. General वर्ग में 938 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं और कटऑफ 93.333 रही. EWS में 181 उम्मीदवार और कटऑफ 96.666 दर्ज की गई. OBC-NCL में 669 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए और कटऑफ 86.923 रही.
SC वर्ग में 302 उम्मीदवार और कटऑफ 87.248 रही, जबकि ST वर्ग में 211 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए और कटऑफ 78.205 रही. PwBD वर्ग के लिए कटऑफ 54.221 रही है. कुल 2343 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चुने गए हैं.
यह भी पढ़ें: PNB LBO का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू शेड्यूल भी जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




