ePaper

सलमान ने किया ''गीता'' को स्‍वदेश लाने का समर्थन

Updated at : 11 Aug 2015 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान ने किया ''गीता'' को स्‍वदेश लाने का समर्थन

मुंबई : फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में पाकिस्तान की एक बच्ची को उसके बिछडे परिवार से मिलाने वाले अभिनेता सलमान खान ने 15 साल से पाकिस्तान में फंसी गीता को वापस स्वदेश लाने और उसे उसके असली माता पिता से मिलाने के सरकार के प्रयासों का समर्थन किया. पाकिस्तान से मिली खबरों के अनुसार, कहा जा […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में पाकिस्तान की एक बच्ची को उसके बिछडे परिवार से मिलाने वाले अभिनेता सलमान खान ने 15 साल से पाकिस्तान में फंसी गीता को वापस स्वदेश लाने और उसे उसके असली माता पिता से मिलाने के सरकार के प्रयासों का समर्थन किया.

पाकिस्तान से मिली खबरों के अनुसार, कहा जा रहा है कि 23 वर्षीय गीता बचपन में गलती से पाकिस्तानी सीमा में चली गई थी. पाकिस्तान रेंजर्स को 15 साल पहले लाहौर रेलवे स्टेशन पर एक सात आठ साल की लडकी मिली थी.

‘बजरंगी भाईजान’ की अपार सफलता के बाद इस लडकी को भी अपने वतन लौटने की उम्मीदें फिर से जीवित हुई हैं. इस फिल्म में सलमान ने एक ऐसे भारतीय लडके की भूमिका निभाई है जो एक बच्ची को पाकिस्तान स्थित उसके घर वापस पहुंचने में मदद करता है. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने गीता की मदद का प्रयास किया, सलमान ने कहा कि वह जरुर प्रयास करते लेकिन सरकार पहले से ही इस मामले में ध्यान दे रही है.

उन्होंने कहा, ‘…सरकार इस पर गौर कर रही है. और वे सक्षम हैं और उन्हें इसे आगे ले जाना चाहिए। अगर वह सहमत होती है और उन्हें उसके सही माता पिता मिलते हैं तो यह निश्चित रुप से होना चाहिये.’ हालांकि सलमान ने कहा कि गीता के भारत में आने पर अगर वह उनसे मिलना चाहेगी तो वह निश्चित रुप से उससे मिलेंगे. बॉक्स आफिस पर 300 करोड रुपये कमा चुकी फिल्म की सफलता के बारे में संवाददाताओं से बात करते हुए सलमान ने कहा कि वह खुश हैं कि गीता का पाकिस्तान में ख्याल रखा जा रहा है.

सलमान ने कहा, ‘मुझे स्थिति बहुत साफ नहीं है. मुझे थोडा इतिहास पता है. जैसे कि 15 साल पहले वह एक ट्रेन में पाकिस्तान गई. इससे पहले उसके माता पिता ने उस पर दावे का प्रयास नहीं किया? कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई? मुझे लगता है कि पाकिस्तान का कोई एनजीओ इस मामले से जुडा है. हमें यह लडकी पर छोड देना चाहिए और पाकिस्तान के एनजीओ और उसका पालन पोषण करने वाले माता पिता का धन्यवाद जिन्होंने इन वर्षों में उसकी मदद की और उसे अच्छी जिंदगी दी.’

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हाल में कहा था कि सरकार गीता को स्वदेश लाएगी.देश के विभिन्न भागों के चार परिवारों ने गीता को उसकी बेटी होने का दावा किया है. याकूब मेमन पर हालिया विवादित ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने सवालों से पल्ला झाडते हुए कहा कि इस बारे में बात करने के लिए कोई अच्छा समय आएगा.उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर बोलना पसंद करेंगे लेकिन फिलहाल वह ‘बजरंगी भाईजान’ पर ध्यान देना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola