ePaper

जानें शादी को लेकर कौन कर रहा है असिन की खिंचाई

Updated at : 11 Aug 2015 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
जानें शादी को लेकर कौन कर रहा है असिन की खिंचाई

नयी दिल्ली : प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर ने अपना हंसोड पक्ष दिखाते हुए आगामी फिल्म ‘ऑल इज वेल’ की अपनी सह कलाकार असिन की यहां एक कार्यक्रम में खूब खिंचाई की. ऋषि ने अभिनेत्री की जल्द होने वाली शादी को लेकर उनकी खिंचाई की. ऐसी खबरें हैं कि असिन माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर ने अपना हंसोड पक्ष दिखाते हुए आगामी फिल्म ‘ऑल इज वेल’ की अपनी सह कलाकार असिन की यहां एक कार्यक्रम में खूब खिंचाई की. ऋषि ने अभिनेत्री की जल्द होने वाली शादी को लेकर उनकी खिंचाई की.

ऐसी खबरें हैं कि असिन माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा से शादी करने जा रही हैं. हालांकि असिन ने इस विषय को लेकर कुछ नहीं कहा, ऋषि ने उनकी शादी को लेकर संकेत दिये. ऋषि ने मोबाइल फोन कंपनी की तरफ संकेत करते हुए कहा, ‘आप कुछ कहती क्यों नहीं? क्या मैं आपको कोई टैबलेट दिलाउं?’

उन्होंने आगे कहा, ‘कृपया कुछ कहिये, आप ‘शर्मा’ क्यों रही हैं? हमने उसने (असिन) कुछ नहीं सुना है. वह हर समय ‘शर्माती’ रहती हैं.’ असिन ऋषि की बात सुनकर मुस्कुरा दी. उमेश शुक्ला की इस फिल्म में असिन के साथ अभिषेक बच्चन और सुप्रिया पाठक भी काम कर रहे हैं. फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola