जानिये निर्देशक केतन मेहता ने क्यों बानायी मांझी पर फिल्म

बेंगलूरु: फिल्म निर्देशक केतन मेहता ने आज कहा कि वह ‘मांझी-द माउंटैन मैन’ बनाने के लिए इसलिए प्रेरित हुए क्योंकि वह उस शख्स की कहानी पर्दे पर बयां करना चाहते थे जिसने अपनी पत्नी के प्यार में केवल एक छेनी और हथोडे की मदद से पहाड में से रास्ता बना दिया. मेहता ने कहा, ‘‘मेरे […]
बेंगलूरु: फिल्म निर्देशक केतन मेहता ने आज कहा कि वह ‘मांझी-द माउंटैन मैन’ बनाने के लिए इसलिए प्रेरित हुए क्योंकि वह उस शख्स की कहानी पर्दे पर बयां करना चाहते थे जिसने अपनी पत्नी के प्यार में केवल एक छेनी और हथोडे की मदद से पहाड में से रास्ता बना दिया.
मेहता ने कहा, ‘‘मेरे लिए मांझी मिस्टर इंडिया हैं. मेरे लिए यह हमारी सभी समस्याओं का जवाब है. अंतर केवल इतना है कि वह वास्तविक हैं, काल्पनिक पात्र नहीं हैं, जो इस कहावत को सही साबित करते हैं कि कुछ भी असंभव नहीं है.’’ फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होगी जो बिहार के गहलौर गांव के रहने वाले मांझी की जिंदगी पर बनी है. श्रमिक मांझी ने अकेले मेहनत करके एक पहाड के बीच में से रास्ता बना दिया ताकि स्थानीय लोग जल्दी से अस्पताल तक पहुंच सकें. उनकी पत्नी की मौत सही समय पर इलाज नहीं हो पाने की वजह से हो गयी थी.भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर द्वारा आयोजित एक उद्यमी सम्मेलन में मेहता ने कहा कि यह उनके सामने आई सबसे प्रेरणादायी और अद्भुत कहानी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










